जानिए, चॉकलेट खाने से बच्चों की सेहत पर क्या फर्क पड़ता है और खाने की सही उम्र क्या है?

जानिए, चॉकलेट खाने से बच्चों की सेहत पर क्या फर्क पड़ता है और खाने की सही उम्र क्या है?

सेहतराग टीम

चॉकलेट सभी वर्ग के लोगों को खाना पंसद है। लेकिन खासकर बच्चों को चॉकलेट खाना ज्यादा पंसद है। लेकिन बच्चों के लिए ज्यादा चॉकलेट नुकसानदायक होता है। क्योंकि चॉकलेट बच्चों के दांत खराब कर देता है। वहीं इसमें पाया जाने वाला कैफीन बच्चों की सेहत पर बहुत बुरा असर डाल सकता है। ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाने से ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है और दिल की धड़कन भी तेज हो सकती है। इसके और भी नुकसान हो सकते हैं, लेकिन फायदे भी होते हैं।

पढ़ें- चेहरे के सफेद दानों से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों से करें उनकी छुट्टी

चॉकलेट में कई ऐसे दूसरे तत्व भी होते हैं जो बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। चॉकलेट में पाया जाने वाला थियोब्रोमाइन और फेनाइलेथैलामाइन बच्चों के नर्वस सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि, एन्डामाइड एसिड से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बच्चों को चॉकलेट खाने दें, लेकिन सीमित मात्रा में। 

चिकित्सकों की सलाह है कि बहुत छोटे बच्चों को चॉकलेट नहीं खाने देना चाहिए। उन्हें कम से कम सालभर का होने तक चॉकलेट नहीं देनी चाहिए। एक साल का होने के बाद ही डार्क चॉकलेट खाने देना चाहिए। चॉकलेट खिलाने से पहले यह भी आश्वस्त हो जाना चाहिए कि बच्चे को चॉकलेट से किसी प्रकार की एलर्जी तो नहीं।

चॉकलेट के फायदे 

  • बच्चों के चॉकलेट खाने से केवल नुकसान ही नहीं होते, बल्कि कई तरह के फायदे भी होते हैं, जो बच्चों के विकास में मददगार होते हैं। 
  • चॉकलेट में पाया जाने वाला एंडोर्फिन लोगों का मूड अच्छा करता है और उनमें खुशी की भावना पैदा करता है।
  • दिमाग तेज बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन में मददगार
  • चॉकलेट मे फ्लेवोनोल्स होता है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास में सहायक होता है और उसे तेज करता है। 
  • चॉकलेट में पाया जाने वाला फ्लेवेनॉल्स ब्लड क्लॉटिंग यानी खून के थक्के बनने से रोकता है। साथ ही यह ब्लेड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। हमारा हृदय भी ठीक से कार्य करता है। 
  • कोशिकाओं की मरम्मत, बैड कोलेस्ट्रॉल कम मरे
  • चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं की मरम्मत में मददगार होते हैं। 
  • चॉकलेट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार होती है।

इसे भी पढ़ें-

बच्चों के पेट में कीड़े का सफाया करेंगे ये घरेलू उपाय

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।